Showing posts with label माँ तो माँ है. Show all posts
Showing posts with label माँ तो माँ है. Show all posts

Friday, 18 May 2012


घर के कुछ ह्रदय विहीन
पुरुषों और स्त्रियों ने
मजबूर कर दिया
एक माँ को
उसके पेट में पल रहे
उसके पूर्ण विकसित
अबोध शिशु की
हत्या को
उसकी साँसे छिनने को
सिर्फ इसलिए
कि उसका लिंग
लड़की था
लड़का नहीं

माँ सिसकती रही
तडपती रही
न आई उस पर किसी को दया,
माँ ने फिर गुहार लगाईं
एक बार मुझे
उसके मृत शरीर को ही दिखा दो
देखते ही माँ के
ह्रदय पे छप गई
उसकी फूल सी कोमल
परियों से सुंदर
राजकुमारी के
मुख की सुंदरतम तस्वीर
हाथ पाँव की छाप,

माँ न भूल पाई ताउम्र
अपनी मासूम बच्ची का मुख
बातों ही बातों में
जिक्र कर देती थी
उसके नयन नक्श का,

जब भी किसी
सुंदर बच्ची को देखती
तो सोचती थी
ऐसी ही होती
अगर उसे न मारा होता,

*******राघव विवेक पंडित